Home > Jamshedpur > हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बिष्टुपुर से प्रधान डाकघर ने निकाली प्रभातफेरी, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बिष्टुपुर से प्रधान डाकघर ने निकाली प्रभातफेरी, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

जमशेदपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी विभिन्न क्षेत्रों में होती हुई वापस प्रधान डाकघर आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को प्रोत्साहित करना था। वरीय डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत कोई भी डाकघर से तिरंगा खरीद सकता है। डाकघर की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है और लोग अपने नजदीकी डाक घर आकर ऑफलाइन भी तिरंगा खरीद सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
इसे भी पढ़ें –ऑल इंडिया गद्दी समाज व झारखंड गद्दी पंचायत की तरफ से बिष्टुपुर में आयोजित हुई फुटबॉल प्रतियोगिता, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप