Home > Jamshedpur > साकची के एक होटल में प्रथम भूमिहार महिला समाज ने आयोजित किया सावन मिलन समारोह, खूब हुई मस्ती

साकची के एक होटल में प्रथम भूमिहार महिला समाज ने आयोजित किया सावन मिलन समारोह, खूब हुई मस्ती

जमशेदपुर : प्रथम भूमिहार महिला समाज ने रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। यह सावन मिलन समारोह साकची के एक होटल में आयोजित किया गया। इस सावन मिलन समारोह में भूमिहार जाति की 300 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम को सफल बनाने में कार्यकारिणी की सदस्य करुणा सिंह, सुधा कुमारी, सुरभि सिंह, वीणा सिंह, अर्चना सिंह, सीमा राय आदि का विशेष योगदान रहा। दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पटना से आई प्रथम भूमिहार महिला समाज की फाउंडर मेंबर उषा सिंह और रीता सिंह की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चिंटू शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने मधुर संगीत सुना कर लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा गणेश वंदना, सोलो डांस, मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज, फनी गेम्स आदि का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को गिफ्ट भी बांटे गए।
इसे भी पढ़ें – हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बिष्टुपुर से प्रधान डाकघर ने निकाली प्रभातफेरी, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका