Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती की रहने वाली महिला नदी में डूबी, तलाश में जुटी पुलिस

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती की रहने वाली महिला नदी में डूबी, तलाश में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती के बाबूडीह की रहने वाली महिला शारदा देवी बाबूडीह घाट के पास नदी में डूब गई है। शनिवार को पुलिस नदी में महिला शारदा देवी की तलाश में जुटी। गोताखोरों को उतारा गया। लेकिन महिला का पता नहीं चल सका है। खोजबीन के दौरान महिला का चप्पल और उसकी चुन्नी बाबूडीह छठ घाट के पास मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष राकेश साहू और क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज साहू भी मौके पर पहुंचे। राकेश साहू ने डीएसपी और सिदगोड़ा थाना प्रभारी से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम भी महिला की तलाश में जुटी। बताते हैं कि रविवार को भी महिला की तलाश की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – कपाली के राशन दुकानदार को तीन युवकों ने चाकू मारकर किया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप