Home > Jamshedpur > कपाली के राशन दुकानदार को तीन युवकों ने चाकू मारकर किया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

कपाली के राशन दुकानदार को तीन युवकों ने चाकू मारकर किया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : कपाली के ताजनगर राशन दुकानदार सुखदेव उरांव को तीन युवकों ने गर्दन व कंधे पर चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना शनिवार की है। घायल सुखदेव उरांव को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पड़ोसी मोहम्मद लुकमान ने बताया कि अभी सुखदेव उरांव बेहोश हैं। होश में आने के बाद बताएंगे कि यह युवक उनकी दुकान पर क्यों आए थे और घटना का कारण क्या है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कपाली पुलिस ने बताया कि हमलावर पैदल ही भागे हैं। मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित