Home > Crime > स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर, मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने नदी तटीय इलाकों में कराई माईकिंग

स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर, मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने नदी तटीय इलाकों में कराई माईकिंग

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है। मानगो में भी बाढ़ आ सकती है। इस आशंका के मद्देनजर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने मानगो नगर निगम के नदी तटीय इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामनगर, लक्ष्मण नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड, इंटेक वेल के आसपास का क्षेत्र, यीशु भवन के आसपास का क्षेत्र, चाणक्यपुरी, श्याम नगर आदि क्षेत्रों का जायजा लिया और वहां नदी का जलस्तर देखा। साथ ही क्षेत्रों में माइकिंग कराई गई और लोगों से अलर्ट रहने और नदी पर नजर बनाए रखने की अपील की। इनसे कहा गया कि अगर नदी का जलस्तर बढे और बस्तियों में पानी घुसने लगे तो वह लोग आश्रय गृह में चले जाएं। इस दौरान कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव के साथ नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार, जेएनएसी सुबोध कुमार, नंदू कुमार, कार्यालय कर्मी अंशुमन, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – परसुडीह और डुमरिया में मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंका गया, नहीं हो सकी पहचान

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!