Home > Crime > दुमका के बासुकीनाथ गए मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ की गोली मारकर हत्या

दुमका के बासुकीनाथ गए मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर : मानगो के गैंगस्टर कुख्यात अपराधी अमरनाथ की दुमका के बासुकीनाथ में जरमुंडी थाना क्षेत्र से 100 मीटर दूर नंदी चौक पर गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस वक्त घटना हुई अमरनाथ की पत्नी नेहा सिंह और उसके बच्चे बाजार में थे। बताते हैं कि अमरनाथ अपने साथियों के साथ देवघर गया था। वहां से बासुकीनाथ गया था। बासुकीनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद वह बाहर टहल रहा था। कुख्यात बदमाश अमरनाथ नंदी चौक पर अपने भतीजे मनीष कुमार के साथ चाय पी रहा था तभी कांवड़िए के भेष में बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने गोली मारकर अमरनाथ की हत्या कर दी। अमरनाथ मानगो थाना क्षेत्र के गौर बस्ती का रहने वाला था। मांगो में इस समय दो गैंग थे। अमरनाथ गैंग और दूसरा गणेश सिंह गैंग। दोनों में लंबे समय से अदावत चली आ रही थी।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी के पास अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, अमरनाथ गिरोह के कई बदमाश पकड़े गए

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह