Home > Jamshedpur > नवनियुक्त डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने विजया जाधव से लिया पदभार, बोले विधि व्यवस्था संधारण होगी प्राथमिकता

नवनियुक्त डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने विजया जाधव से लिया पदभार, बोले विधि व्यवस्था संधारण होगी प्राथमिकता

जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में नवनियुक्त डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को डीसी विजया जाधव से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारा जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएं हैं वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें यह प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत को सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रखंड और अंचल कार्यालय की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी काम के लिए जनता को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े इसे सुनिश्चित किया जाएगा। विकास कार्य का केंद्र बिंदु पंचायतें होंगी। डीसी विजया जाधव ने कहा कि डीसी के तौर पर उनका जिले में यह पहला पदस्थापन था। जिले की कई अच्छी यादें उनके साथ हमेशा रहेंगे।
इसे भी पढ़ें – साकची स्थित डीसी ऑफिस में गुड़ाबांदा समेत सभी प्रखंड व अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटर को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग