Home > Jamshedpur > सिदगोड़ा में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक, साकची नहीं जाएंगे मानगो के अखाड़ा जुलूस

सिदगोड़ा में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक, साकची नहीं जाएंगे मानगो के अखाड़ा जुलूस

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में मंगलवार को मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की है। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा टाटा स्टील यूआईएसएल, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और विभिन्न अखाड़ा के सदस्य और केंद्रीय शांति समिति के सदस्य शामिल रहे। इस बैठक में अखाड़ा के लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं बताईं। इन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने सुना और सभी को हल करने का आश्वासन दिया। टाटा स्टील यूआईएसएल, जेएनएसी और मानगो नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह मोहर्रम को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई करें। पेयजल की व्यवस्था करें। केंद्रीय शांति समिति के मतलूब अनवर खान ने बताया की मानगो में 6 लाइसेंसी अखाड़ा जुलूस हैं। इनका जुलूस साकची नहीं जाएगा। यह लोग पहले से जुलूस निकालकर साकची जाने की बात कह रहे थे। लेकिन अब इन्होंने तय कर लिया है कि वह जुलूस लेकर साकची नहीं जाएंगे। इनको समझाया गया है। बैठक में तय किया गया कि 29 जुलाई को सभी झंडे रात 8:00 बजे तक ठंडा कर देना है। केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि सभी लोग समय पर अखाड़ा का जुलूस निकालेंगे। एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन की कोशिश होगी कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया जाए।
इसे भी पढ़ें – मजदूर नेता राकेश्वर पांडे कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की सभी इकाइयों के चुने गए अध्यक्ष

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा