Home > Jamshedpur > पोटका के हल्दीपोखर में सीओ पर इस्लामी मतभेद बढ़ाने का आरोप, साकची में डीसी ऑफिस पहुंचे लोग, सीओ को हटाने की मांग

पोटका के हल्दीपोखर में सीओ पर इस्लामी मतभेद बढ़ाने का आरोप, साकची में डीसी ऑफिस पहुंचे लोग, सीओ को हटाने की मांग

जमशेदपुर : पोटका के हल्दीपोखर में मस्जिद निर्माण को लेकर हल्दीपोखर के लोग साकची में डीसी ऑफिस पहुंचे हैं। लोगों का आरोप है कि पोटका के सीओ इम्तियाज अहमद हल्दीपोखर का माहौल बिगाड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सीओ वहां मुसलमानों में मतभेद बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मुसलमानों को सैद्धांतिक मतभेदों के आधार पर आपस में लड़वा रहे हैं। इससे यहां विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों का आरोप है की सीओ ने हल्दीपोखर के कुछ युवाओं को रुपए पैसे का लालच देकर अपने पक्ष में मिला लिया है और इनसे एक मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं। सीओ के संरक्षण में एक मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। जबकि हल्दीपोखर में पहले से 3 मस्जिदें हैं। यहां और मस्जिद की जरूरत नहीं है। लोगों की मांग है कि सीओ इम्तियाज अहमद 3 साल से अधिक समय से वहां तैनात हैं। उन्हें वहां से हटाया जाए। साथ ही मांग की गई है कि मस्जिद का निर्माण रोका जाए और हल्दीपोखर में एक बैठक हो और बैठक के बाद आपसी सहमति से ही आगे की कार्रवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें – कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को मानगो से निकलेगी सैनिक सम्मान यात्रा, गोलमुरी तक जाएगी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO