Home > Health > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची में राज्यपाल से मुलाकात कर दी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची में राज्यपाल से मुलाकात कर दी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें झारखंड में चल रही स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधन के बावजूद इनोवेटिव आईडिया के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ दे रहा है।
उन्होंने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया है कि राज्य के मेडिकल अस्पतालों में 24. 7 चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। हम उस पर कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। साथ ही कालाजार उन्मूलन, सिकल सेल एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन के साथ टीबी मुक्त झारखंड हेतु कार्य किया जा रहा है। गवर्नर ने स्वास्थ्य मंत्री की बातों को गंभीरता से सुना और स्वास्थ्य सेवा को सुधारने के दिशा निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें – गोलमुरी में जमीन विवाद में पति पत्नी के साथ की गई मारपीट, थाने में शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply