Home > Crime > मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कदमा में केंद्र सरकार का फूंका पुतला, मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कदमा में केंद्र सरकार का फूंका पुतला, मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

जमशेदपुर : मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र करने की घटना के विरोध में कदमा में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को विश्व गुरु बताते हैं। लेकिन, मणिपुर पर कुछ नहीं बोलते। मणिपुर की घटना पर इंसानियत शर्मसार हो गई है। जिस महिला के साथ यह सब कुछ हुआ है। वह आदिवासी समाज का होने के साथ ही एक महिला भी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मणिपुर सरकार हालात को काबू करने में नाकाम है। सरकार को फौरन बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में 8 मिनट 25 सेकंड बोले। उनके पास मणिपुर पर बोलने के लिए सिर्फ 36 सेकंड थे। उन्होंने कहा कि महिला को निर्वस्त्र करने की यह घटना 77 दिन पुरानी है। लेकिन, अब इसके सच के बारे में पता चला।
इसे भी पढ़ें – यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ 21 जुलाई को मानगो के गांधी मैदान में होगी जनाक्रोश सभा, साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO