Home > Crime > गोविंदपुर के थीम पार्क में तालाब में डूब कर एक युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

गोविंदपुर के थीम पार्क में तालाब में डूब कर एक युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के थीम पार्क के पास मौजूद एक तालाब में एक युवक शिवचरण किसकू की डूबने से मौत हो गई। शिवचरण किस्कू 24 वर्ष का था। वह धूम कॉलोनी का रहने वाला था। बताते हैं कि शिवचरण किस्कू तालाब में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने की कवायद शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि शिवचरण मजदूरी कर अपनी रोजी-रोटी जुटाता था।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में आयोजित हुआ इंटक का कार्यकर्ता सम्मेलन, मजदूरों की बेहतरी के लिए तैयार की गई रणनीति

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO