Home > Crime > मानगो बस स्टैंड पर खुलेआम विदेशी शराब बेच रहा था व्यक्ति, सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मानगो बस स्टैंड पर खुलेआम विदेशी शराब बेच रहा था व्यक्ति, सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उनके दिलों से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड में घूम घूम कर एक व्यक्ति खुलेआम अवैध विदेशी शराब बेच रहा था। इसकी जानकारी जब सीतारामडेरा थाना पुलिस को हुई तो पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और अवैध विदेशी शराब बेच रहे व्यक्ति निवारण मंडल को गिरफ्तार कर लिया। निवारण मंडल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ही धोबी घाट भुइयांडीह का रहने वाला है। पुलिस ने निवारण मंडल को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा है।
इसे भी पढ़ें – सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में गैंगवार में एक युवक पर चलाई गई गोली, बच गया युवक

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा