Home > Jamshedpur > सीतारामडेरा के स्लैग रोड पर श्री नीलकंठ महादेव संघ सोमवार को आयोजित करेगा भजन संध्या, चल रही तैयारी

सीतारामडेरा के स्लैग रोड पर श्री नीलकंठ महादेव संघ सोमवार को आयोजित करेगा भजन संध्या, चल रही तैयारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : सीतारामडेरा के स्लैग रोड पर श्री नीलकंठ महादेव संघ सोमवार को भजन संध्या का आयोजन करेगा। भजन संध्या के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन है। इस भजन संध्या में पटना के शुभम भास्कर और भागलपुर की भजन गायिका स्नेहा सरगम आ रही हैं। इस कार्यक्रम में जिंदा सांप का दर्शन शिव भक्तों को कराया जाएगा और बाबा बर्फानी के भस्म आरती के साथ 10 फीट के बर्फ का शिवलिंग का दर्शन भक्तों को कराया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारी चल रही है। आयोजक पंकज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 25000 भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होगा। प्रसाद वितरण के लिए पुरुषों के लिए 10 काउंटर महिलाओं के लिए आठ काउंटर बनाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें –बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के पास घर में घुसकर युवक को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply