Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अरंसाई, जुगसलाई में की बैठक

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अरंसाई, जुगसलाई में की बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अरंसाई शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर में जुगसलाई स्थित नसीम मैरिज हाल में उन्होंने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। पूर्व अध्यक्ष नट्टू झा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी इस मीटिंग में आए थे। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अरंसाई ने कहा कि पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग की कमेटी को मजबूत बनाना है। जमशेदपुर में भी इसे मजबूती देनी है। संगठन को मजबूत बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। इसीलिए वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सामने दो विकल्प हैं। एक नफरत का विकल्प और एक रोशनी का विकल्प। रोशनी का विकल्प कांग्रेस दे रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दें।

इसे भी पढ़ें – जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में झारखंड स्पोर्टिंग क्लब ने जमशेदपुर बॉयज क्लब को 2-1 से हराया

You may also like
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!