Home > Jamshedpur > डीसी विजया जाधव के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर 19 और 20 जुलाई को होगी बैठक, साकची में दी जानकारी

डीसी विजया जाधव के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर 19 और 20 जुलाई को होगी बैठक, साकची में दी जानकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर 19 और 20 जुलाई को बैठक होगी। शनिवार को साकची में डीसी विजया जाधव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बहरागोड़ा, घाटशिला और पोटका विधानसभा क्षेत्रों के लिए 20 जुलाई को घाटशिला के जेसी हाई स्कूल में बैठक होगी। पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 जुलाई को सिदगोड़ा टाउन हॉल में बैठक होगी। डीसी विजया जाधव ने बताया कि सभी की ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अधीन कार्यरत बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को लेकर इस बैठक में 9:30 बजे तक पहुंच जाएं और रजिस्ट्रेशन कराते हुए बैठक में भाग लें।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अरंसाई, जुगसलाई में की बैठक

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply