Home > Crime > कैरेज कॉलोनी के डनलप मैदान में नए थाना भवन का एसएसपी प्रभात कुमार ने किया उद्घाटन, पौधरोपण भी हुआ

कैरेज कॉलोनी के डनलप मैदान में नए थाना भवन का एसएसपी प्रभात कुमार ने किया उद्घाटन, पौधरोपण भी हुआ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में डनलप मैदान में शनिवार को नए थाना भवन का एसएसपी प्रभात कुमार ने उद्घाटन किया। बर्मामाइंस थाना भवन के उद्घाटन के मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार के साथ बर्मामाइंस थाना थाना प्रभारी अजय कुमार भी मौजूद थे। पूजा पाठ के बाद फीता काटकर एसएसपी प्रभात कुमार ने नए थाना भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएफओ ममता प्रियदर्शी भी मौजूद थीं। थाना भवन के उद्घाटन के बाद एसएसपी ने नए थाना भवन परिसर में पौधरोपण भी किया। बर्मामाइंस में थाना के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद शनिवार को एसएसपी बोले की नए थाना भवन में थाना का काम 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएगा। थाने को यहां 15 दिन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से यह नया थाना बनाया गया है। नए थाना भवन की जमीन टाटा स्टील ने दी है। सिदगोड़ा थाना के लिए भी प्रयास चल रहा है। मानगो का भी नया थाना भवन बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
इसे भी पढ़ें – अब हर समय चमाचम रहेंगे मानगो के सामुदायिक शौचालय, मानगो नगर निगम की पहल पर हाई प्रेशर पंप से सफाई का काम शुरू

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply