Home > Crime > बागबेड़ा इलाके में गैंगवार में एक बदमाश को मारी गई गोली, पेट में लगी गोली, चल रहा इलाज

बागबेड़ा इलाके में गैंगवार में एक बदमाश को मारी गई गोली, पेट में लगी गोली, चल रहा इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग साईं मंदिर के पास रेलवे क्वार्टर के रहने वाले एक बदमाश कुंदन सिंह को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। यह घटना गैंगवार का नतीजा बताई जा रही है। गोली कुंदन के पेट में मिली लगी है। उसकी हालत नाजुक है। कुंदन को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि कुंदन सिंह का बबलू सिंह गैंग से आमना सामना है। 2 साल पहले बबलू सिंह को गोली मारी गई थी। बताते हैं कि उसका बदला लेने के लिए कुंदन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना शुक्रवार की देर रात 2:00 बजे की बताई जा रही है। दो बाइक सवार बदमाश कुंदन सिंह के घर पर पहुंचे। बदमाशों की संख्या 10 के आसपास थी। घर में घुसकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। कुंदन सिंह को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। कुंदन सिंह की शादी 15 दिनों पहले ही हुई थी। गौरतलब है कि दूसरे गिरोह के बबलू सिंह को 9 सितंबर साल 2021 को बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक के पास गोली मारी गई थी। बबलू सिंह विश्व हिंदू परिषद का नेता भी है। कुंदन सिंह पर गोली चलाने के मामले में बबलू के भाई रमेश सिंह का नाम सामने आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शी दीप शर्मा ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। दीप शर्मा ने बताया कि अंकित कुमार उर्फ जादू पिस्टल से फायरिंग कर रहा था।
इसे भी पढ़ें – अब हर समय चमाचम रहेंगे मानगो के सामुदायिक शौचालय, मानगो नगर निगम की पहल पर हाई प्रेशर पंप से सफाई का काम शुरू

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO