Home > Health > एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ड्यूटी रूम में एसी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ड्यूटी रूम में एसी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमरजेंसी में धुआं भरने लगा। मरीज परेशान हो गए। डॉक्टर और नर्स कमरे से जान बचाकर भाग निकले। शोरगुल सुनकर होमगार्ड के जवान फौरन इमरजेंसी में पहुंचे और वहां मौजूद मरीजों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद अग्नीशामक यंत्र का प्रयोग करते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की। बताते हैं कि 10 मिनट के बाद आग पर काबू पा लिया गया। होमगार्ड निरंजन ने बताया कि उन्होंने अन्य जवानों की मदद से पहले खिड़की का शीशा तोड़ा। इससे धुआं बाहर निकलने लगा और फिर अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाई।
इसे भी पढ़ें – जिले में 871 शिक्षकों ने ई विद्या वाहिनी में नहीं दर्ज कराई उपस्थिति, डीडीसी ने साकची में दिए कार्रवाई के आदेश

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply