Home > Jamshedpur > जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी पहुंचे दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चढ़ाई चादर और फूल

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी पहुंचे दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चढ़ाई चादर और फूल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में वह अपना इलाज कराने गए हैं। दिल्ली में विधायक मंगल कालिंदी ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर पहुंचकर वहां फूल और चादर चढ़ाई और झारखंड की सुख समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि विधायक मंगल कालिंदी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। वह जमशेदपुर में हर गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित चुना शाह बाबा की दरगाह जाते हैं। इसी तरह उन्होंने अपने निजी खर्चे से कई मंदिर का निर्माण कराया है और मंदिरों में पूजा अर्चना भी करते हैं। विधायक मंगल कालिंदी अपने विधानसभा क्षेत्र में जो भी मृत होता है उसके परिजनों से मिलते हैं और उनकी आर्थिक सहायता भी करते हैं। उसके श्राद्ध कर्म में भी हमेशा भाग लेते हैं।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में एक व्यक्ति को घायल कर ₹30 हजार रुपए व मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply