Home > Jamshedpur > कदमा में बाबा बैजनाथ सेवा संघ की हुई बैठक, 16 जुलाई को रवाना होगी कांवर यात्रा

कदमा में बाबा बैजनाथ सेवा संघ की हुई बैठक, 16 जुलाई को रवाना होगी कांवर यात्रा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा में बाबा बैजनाथ सेवा संघ की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। यह बैठक कदमा के तरुण संघ में हुई। बैठक को बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा नेता विकास सिंह ने संबोधित किया। भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि कदमा से 78 महिलाएं और 43 पुरुष इस कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। सभी का रजिस्ट्रेशन हो गया है। यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 16 जुलाई को यह यात्रा रवाना होगी। भाजपा नेता विकास सिंह ने सभी को भरोसा दिलाया कि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के जत्थे में डॉक्टर और नर्स भी हैं। कदमा के रंकिणी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सोनारी और कदमा के शिव भक्त पैदल कदमा बाजार होते हुए मानगो पहुंचेंगे। मानगो से 1000 कांवरियों का जत्था बस, छोटी गाड़ी और ट्रेन के जरिए सुल्तानगंज रवाना होगा। बैठक में अरविंद महतो, चितरंजन वर्मा, केपी सिंह, रविशंकर सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा के बड़ौदा घाट में खरकई नदी में मिला किशोर का शव, डूबने से हुई मौत, मामला संदिग्ध

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस