Home > Crime > बिरसा नगर के निलंबित थानेदार प्रभात कुमार के लिए वसूली करने वाले बिचौलिए के खिलाफ केस दर्ज

बिरसा नगर के निलंबित थानेदार प्रभात कुमार के लिए वसूली करने वाले बिचौलिए के खिलाफ केस दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर के निलंबित थानेदार प्रभात कुमार के लिए वसूली करने वाले बिचौलिए चंद्रमौली मिश्रा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर दर्ज हुई है। ‌ प्राथमिकी बिरसानगर जोन नंबर आठ के रहने वाले अखिलेश कुमार उर्फ छोटू के आवेदन पर दर्ज की गई है। अखिलेश ने बताया कि पुलिस ने उनके भाई अमृतेश कुमार उर्फ अंशु को गैस कटिंग के आरोप में 17 जून को पकड़ लिया था। उनके साथ कई अन्य लोग भी पकड़े गए थे। पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए जबरन दबाव बनाकर अखिलेश से 50 हजार रुपए लिए गए थे।

अखिलेश ने बताया कि उन्होंने यह रुपए चंद्रमौली मिश्रा को फोन पे के जरिए दो बार में भेजे थे। पहली बार में 27 हजार 300 रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था। इसके बाद 22 हजार 700 रुपए भेजे गए थे। अखिलेश ने रकम भेजने का प्रमाण भी पुलिस को दिखाया है। अखिलेश ने बताया कि थाना प्रभारी ने सभी को छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए लिए और फिर चंद्रमौली से बात करने को कहा। इसके बाद चंद्रमौली ने ₹50 हज़ार लिए। तब जाकर थाना प्रभारी ने सभी को छोड़ा। एसएसपी को पता चला है कि पूर्व थाना प्रभारी की सांठगांठ से कई भूमाफिया बिरसानगर में सरकारी जमीन भी बेच रहे थे। इसकी सूची तैयार की जा रही है कि कौन से भू-माफिया कहां-कहां की जमीन कब्जा कर बेच रहे थे। पुलिस इस पर भी शिकंजा कस रही है और कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – मानगो में मछली की रंगदारी को लेकर दो गुटों में हुई थी भिड़ंत, फायरिंग के मामले में पुलिस ने 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस