Home > India > उत्तर भारत में भीषण बरसात से भारी तबाही, एक महिला की मौत, नदियां उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

उत्तर भारत में भीषण बरसात से भारी तबाही, एक महिला की मौत, नदियां उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

न्यूज़ बी रिपोर्टर , नई दिल्ली : उत्तर भारत में भीषण बरसात से भारी तबाही मची है। उत्तर भारत की गंगा, यमुना, गोमती समेत विभिन्न नदियां उफान पर हैं। मध्य प्रदेश भी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में है। मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी में 4 लोग फंस गए थे। इनको एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम ने सोमवार को सुरक्षित निकाल लिया है।

एनडीआरएफ के जबलपुर क्षेत्र के टीम लीडर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नर्मदा नदी में 4 लोग फंसे हुए हैं। इस पर एनडीआरएफ की टीम भेजी गई तो पता चला कि नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत कर चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण दौलत नगर के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में बाढ आ गई है। यहां बाढ़ में कई लोग फंस गए हैं। इन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है। एनडीआरएफ की टीम लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकाल रही है और बचाव अभियान जारी है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बरसात ने पंजाब में भी तांडव मचाया है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर जलभराव है। रूपनगर जिले में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। पंजाब के रोपड़ के इलाके में भारी बारिश हुई है। चंडीगढ़- कीरतपुर राजमार्ग पर पानी जमा है और आवागमन बाधित हो गया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से मंडी में विक्टोरिया ब्रिज, पंचवख्त्र मंदिर और एक अन्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी मंडी जिले के नगवैन गांव के पास नदी में 6 लोग फंस गए।

इसकी जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ की टीम उन्हें बचाने के लिए भेजी गई। एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में फंसे सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

उत्तराखंड के कुमाऊं में भारी बारिश के कारण टनकपुर -पिथौरागढ़ मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया है। लगातार भीषण बारिश से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर पर भी चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और आसपास के गांव में बाढ़ की स्थिति है। ढेला नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी घुसने से गांव के लोग परेशान हैं। आवागमन बाधित है। बारिश ने जम्मू-कश्मीर में भी भारी तबाही मचाई है। कठुआ के एसएसपी सुदीप सिंह ने बताया कि 50 लोग अलग-अलग नालों में फंसे थे। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम उनके बचाव कार्य में जुटी हुई है। 26 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। बाकी लोगों को बचाने की कार्रवाई चल रही है। अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में जलभराव के चलते एक मकान का ग्राउंड फ्लोर गिर गया। इसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक बच्ची घायल है। बच्ची का इलाज चल रहा है। राजस्थान में भी बारिश से तबाही है। अजमेर में सड़कों पर पानी जमा हुआ है।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स कंपनी में चेचिस की टक्कर से कर्मचारी अरुण कुमार की मौत के बाद कर्मचारियों में नाराजगी, प्रबंधन ने बेटे को दी परमानेंट नौकरी व 95 लाख ₹6000 मुआवजा

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!