Home > Jamshedpur > ओलचिकी हूल बैसी द्वारा मानगो चौक पर जाम लगाने के बाद कई घंटे से मानगो पुल जाम, लोग परेशान

ओलचिकी हूल बैसी द्वारा मानगो चौक पर जाम लगाने के बाद कई घंटे से मानगो पुल जाम, लोग परेशान

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : आदिवासी स्वशासन व्यवस्था माझी परगना महाल और ओलचिकी हूल बैसी के झारखंड बंद का जिले के ग्रामीण इलाकों में व्यापक असर हुआ है। इन दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोपहर को मानगो चौक पर जाम लगा । हालांकि पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर उन्हें हटा दिया। लेकिन, इसके बाद मानगो पुल जाम हो गया। लगभग डेढ़ घंटे से मानगो पुल जाम है। अभी भी लोग परेशान हैं। जाम में हजारों लोग फंसे हुए हैं। इन दोनों संगठनों के हजारों कार्यकर्ता अन्य इलाकों में सड़क पर उतर गए हैं। सड़कें जाम कर दी गई हैं। कई जगह रेलवे ट्रैक भी जाम किया गया है। जमशेदपुर में मानगो पुल पर जाम लगाया गया है। सोनारी पुल भी बंद किया गया है। इसके अलावा करनडीह में भी चक्का जाम है। बंद समर्थकों की मांग है की केजी से पोस्टग्रेजुएट तक संताली भाषा के लिए ओलचिकी लिपि का प्रयोग हो। संताली भाषा को राज्य की प्रथम राजभाषा बनाया जाए। संताली शिक्षकों की बहाली हो और संताली एकेडमी का गठन किया जाए।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट के पास खरकाई नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO