Home > Jamshedpur > बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर करने पर होगी एफआईआर, सिदगोड़ा में शांति समिति की बैठक

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर करने पर होगी एफआईआर, सिदगोड़ा में शांति समिति की बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बकरीद को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल में मंगलवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में डीडीसी मनीष कुमार, सिटी एसपी के विजय शंकर, ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत, एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा आदि मौजूद थे। बैठक में कहा गया है कि कोई भी सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट ना करे। आपत्तिजनक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। एसडीओ ने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। शांति समिति के लोगों से भी फीडबैक लिया गया। नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया कि वह मस्जिदों के आसपास के इलाके में सफाई अभियान चलाएं।
इसे भी पढ़ें – शहर में बढती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने साकची में SSP ऑफिस में किया प्रदर्शन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply