Home > Crime > सोनारी में कार्तिक नगर के रहने वाले व्यक्ति से मांगी गई 50 हजार रुपए रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

सोनारी में कार्तिक नगर के रहने वाले व्यक्ति से मांगी गई 50 हजार रुपए रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ कार्तिक नगर के रहने वाले ठेकेदार संजय कुमार ठाकुर से रंगदारी मांगी गई है। संजय कुमार ठाकुर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में ठेकेदारी करते हैं। उनका आरोप है कि उनसे 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर उनके द्वारा निर्मित नाला तोड़ दिया गया। संजय कुमार ठाकुर ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा निकाले गए टेंडर के तहत नाला निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि जब भी उनके मजदूर नाला बनाने पहुंचते हैं तो आरोपी मजदूरों को भगा देते हैं। संजय कुमार ठाकुर ने इस मामले में मंगलवार को सोनारी थाना क्षेत्र के दास बस्ती के रहने वाले कार्तिक दास और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी 24 जून से लेकर 26 जून तक उनको धमकी देकर रंगदारी मांग रहे थे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- शहर में बढती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने साकची में SSP ऑफिस में किया प्रदर्शन

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply