Home > Business > टाटा मोटर्स में नियम विरुद्ध ब्लॉक क्लोजर लेने और वेतन कटौती के बारे में होगी कार्रवाई, उप मुख्य कारखाना निरीक्षक ने दिया आश्वासन

टाटा मोटर्स में नियम विरुद्ध ब्लॉक क्लोजर लेने और वेतन कटौती के बारे में होगी कार्रवाई, उप मुख्य कारखाना निरीक्षक ने दिया आश्वासन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में नियम विरुद्ध ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है। टाटा वर्कर्स यूनियन टेल्को वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि हर्षवर्धन और आकाश दुबे ने मंगलवार को इस संबंध में मंगलवार को उप मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा से मुलाकात की। मनीष कुमार सिन्हा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि गलत तरीके से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के साथ समझौता कर ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है। ये उचित नहीं है। इसी तरह टाटा मोटर्स के मजदूरों के वेतन से मेडिकल सपोर्ट स्कीम के नाम पर हर महीने ₹500 की कटौती की जा रही है, जो गलत है। दोनों मामले की जांच का आश्वासन मिला है।
इसे भी पढ़ें- मरीज को ऑक्सीजन की जगह भाप लगाने का टेक्नीशियन पर आरोप, परिजनों ने मरीज की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल में किया हंगामा

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply