Home > Jamshedpur > मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वाय से विवाद के बाद युवक ने चलाई गोली, एक अन्य युवक को लगी गोली

मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वाय से विवाद के बाद युवक ने चलाई गोली, एक अन्य युवक को लगी गोली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वाय से विवाद के बाद एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। घटना रविवार की है। इस फायरिंग में डिलीवरी ब्वॉय को गोली नहीं लगी। बल्कि पास खड़े अभिषेक मिश्रा नामक युवक को गोली में लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। अभिषेक मिश्रा को टीएमएच ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि उसके पसली के पास गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। बताते हैं कि गोली चलाने वाला युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply