Home > Jamshedpur > मानगो के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वाय को कुछ लोगों ने मारपीट कर कर दिया घायल, फायरिंग में मारपीट कर रहे युवक को ही लगी गोली

मानगो के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वाय को कुछ लोगों ने मारपीट कर कर दिया घायल, फायरिंग में मारपीट कर रहे युवक को ही लगी गोली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वाय विषु कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। विशु कुमार मानगो का ही रहने वाला है। उसने बताया कि वह आर्डर लेकर सहारा सिटी में अभिषेक चौधरी के घर गया था। उसके घर को नाक किया तो उसकी पत्नी निकली और कहा कि उन लोगों ने आर्डर नहीं किया है। वह लौट रहा था। तभी अभिषेक चौधरी पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय विशु कुमार वहां से निकल गया। लेकिन गेट पर गार्ड ने उसे रोक लिया। बताते हैं कि अभिषेक चौधरी और अन्य लोग उसका पीछा कर रहे थे। गार्ड द्वारा रोके जाने के बाद गेट पर डिलीवरी ब्वॉय विशु कुमार रुक गया और चार पांच लोग वहां पहुंच कर उसके साथ मारपीट करने लगे। सर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। तभी किसी ने गोली चलाई तो विशु ने बचने की कोशिश की और गोली अभिषेक को लग गई। विशु ने मानगो थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply