Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित बेल्डीह लेक में डूबकर शास्त्री नगर के युवक की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित बेल्डीह लेक में डूबकर शास्त्री नगर के युवक की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित बेल्डीह लेक में डूबकर शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के रहने वाले युवक सरफराज अली उर्फ चंदू की मौत हो गई है। सरफराज अली बेल्डीह लेक में अक्सर नहाने जाता था। शनिवार को भी वह नहाने गया था। देर तक नहीं लौटा तो बाद में उसका शव बेल्डीह लेक से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव बेल्डीह से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है। सरफराज अली का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरफराज के परिजन बेल्डीह लेक पहुंचे। सरफराज की बहन रानी ने बताया कि सरफराज मेला में झूला फिक्स करने का काम करता था और जब जमशेदपुर में रहता था तो यहां मटन चिकन की दुकान चलाता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply