Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के केला बागान में पुलिस की छापामारी में फरार होने वाले संजय मुखर्जी उर्फ संजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मानगो थाना क्षेत्र के केला बागान में पुलिस की छापामारी में फरार होने वाले संजय मुखर्जी उर्फ संजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के केला बागान में पुलिस ने निर्माणाधीन अपार्टमेंट में छापामारी की थी। इस छापामारी में संजय मुखर्जी उर्फ संजू फरार हो गया था। पुलिस ने संजय मुखर्जी उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था। 30 मई को पुलिस ने निर्माणाधीन अपार्टमेंट में छापामारी की थी। तो वह पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था। जबकि ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 11 का शाहनवाज अंसारी, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 का अतीब और केजीएन कॉलोनी का शहजादा उर्फ राजा गिरफ्तार हुआ था। इनके पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस का कहना था कि पूछताछ में इन लोगों ने बताया था कि यह लोग चप्पल चोरी का काम करते थे और यह लोग पटमदा में भी लूट की घटना अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी की भनक लगने पर पुलिस ने छापामारी कर उनकी गिरफ्तारी की थी। गुरुवार को मानगो थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय मुखर्जी उर्फ संजू को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply