Home > Crime > उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा, सोनारी, सुंदर नगर व जुगसलाई इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब

उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा, सोनारी, सुंदर नगर व जुगसलाई इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को सीतारामडेरा सोनारी, सुंदरनगर और जुगसलाई इलाके में छापामारी की है। सीतारामडेरा के छाया नगर, चंडी नगर और निर्मल नगर इलाके में छापामारी की गई है। सोनारी के खूंटाडीह में, सुंदरनगर के गोड़ाडीह में और जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई बस्ती में छापामारी हुई है। इन छापामारी में 180 लीटर अवैध महुआ शराब, 14. 25 लीटर किंग्स गोल्ड व्हिस्की व ब्लैक हॉर्स व्हिस्की और एक स्कूटी बरामद की गई है। इस स्कूटी के जरिए अवैध शराब की तस्करी हो रही थी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया इस मामले में छापामारी के दौरान अवैध शराब बेच रहे लोग फरार हो गए। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply