Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह टीओपी के पास एक कार ने दो स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, कार बरामद

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह टीओपी के पास एक कार ने दो स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, कार बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह टीओपी के पास एक कार ने दो स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग जब दोनों घायलों को लेकर मर्सी अस्पताल पहुंचे तो देखा कि कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार बरामद कर ली है। कहा जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक मर्सी अस्पताल की पार्किंग में कार लगाकर फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। सड़क हादसे की घटना शनिवार देर रात की है।


इसे भी पढ़ें- साकची में सीजीपीसी ने विभिन्न बोर्ड से अच्छे नंबरों से पास होने वाले 82 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply