Home > Crime > बिरसानगर के जोन नंबर 3 में अत्यधिक शराब पीने से रेजा का काम करने वाली महिला की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बिरसानगर के जोन नंबर 3 में अत्यधिक शराब पीने से रेजा का काम करने वाली महिला की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 स्थित शिव मंदिर के पास 48 वर्षीय महिला पुष्पा सरदार का शव मिला है। वह घर में अकेली रहती थी। रविवार को लोगों ने देखा तो उसकी लाश घर में पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुष्पा के भतीजे महावीर ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची रेजा का काम करती थी। काम से लौटने के बाद रोज घर के पास ही एक देसी शराब के अड्डे पर जाती थी और शराब पीती थी। पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- श्रमिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 29 मई से 24 जून तक जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा कैंप

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply