Home > Crime > मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता 30 वर्षीय कृष्णा यादव ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी कृष्णा की पत्नी रीमा से मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कृष्णा को फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कर कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। कृष्णा के मामा महेंद्र ने कृष्णा की पत्नी रीमा पर महेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है। महेंद्र का कहना है कि 1 जून को कृष्णा की शादी चंपारण में होने वाली थी। 3 दिन बाद उसका तिलक था। उधर रीमा सिंह का कहना है कि कृष्णा के साथ उसकी बचपन से दोस्ती थी। परिवार वालों ने रीमा की शादी बस्ती के सोनू से करवा दी थी। सोनू से उसका एक बेटा व एक बेटी है। साल 2018 में सोनू ने उसको छोड़ दिया था इसके बाद कृष्णा ने मंदिर में रीमा के साथ शादी कर ली थी और उसी के साथ रहती थी। 20 मई को कृष्णा अपने गांव गया था। तब वह मायके चली गई थी। बुधवार को प्रशासन ने जो अतिक्रमण हटाया उसमें कृष्णा की भी दुकान टूटी थी। रीमा ने बताया कि बुधवार की रात कृष्णा के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में डाली थी। जिसको लेकर कृष्णा से विवाद हो रहा था। सुबह कृष्णा आया और फ्लैट की चाबी लेकर चला गया था। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें- उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाईं रोड नंबर 5 के पास साइकिल से सिलाई कढ़ाई सीखने जा रही किशोरी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply