Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा के पास एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रही छात्रा व उसका पिता घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा के पास एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रही छात्रा व उसका पिता घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के बालिगुमा के पास एक कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार छात्रा विशाखा कुमारी और उसके पिता निर्भय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्भय सिंह कदमा के भाटिया बस्ती निर्भय पथ के रहने वाले हैं। घटना सोमवार दोपहर की है। निर्भय सिंह और उनकी बेटी विशाखा कुमारी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि विशाखा कुमारी का आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में इम्तिहान था। उनके पिता निर्भय सिंह बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे थे। तभी यह घटना घटी। दुर्घटना के बाद छात्रा विशाखा कुमारी परीक्षा भी नहीं दे सकी। उसकी परीक्षा भी छूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक की गलती से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – रुपया नहीं देने पर बहन की शादी पार्टी से घर लौट रहे समीर के साथ हुआ था बदमाश का झगड़ा, इसी के चलते जुगसलाई में चलाई गई थी समीर पर गोली, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply