Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड के जवानों ने मरीज के एक परिजन को नशा करने और गाली गलौज करने के आरोप में पीटा

साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड के जवानों ने मरीज के एक परिजन को नशा करने और गाली गलौज करने के आरोप में पीटा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में शनिवार को होमगार्ड के जवानों ने मरीज के परिजन पर नशा करने और गाली गलौज करने का आरोप लगाकर पीटा है। होमगार्ड के जवानों का कहना है कि यह व्यक्ति बंगाल का रहने वाला है। उसका कोई परिजन एमजीएम अस्पताल में भर्ती है। यह व्यक्ति नशा खाकर पेड़ के नीचे लेटा हुआ था। इसको यहां से हटाया गया तो गाली गलौज करने लगा। महिलाओं को भी गाली गलौज की।इसके बाद इसे पीटा गया है और एमजीएम अस्पताल के बाहर कर दिया गया है। होमगार्ड की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें किसी परिजन को पीटने का अधिकार है या नहीं।

इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोर्ट में विधायक सरयू राय के खिलाफ किया मानहानि का केस + वीडियो

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी