Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में आए जानलेवा तूफान में एक की मौत, मानगो में ऑटो पर होर्डिंग गिरने से एक युवक हुआ घायल, मोहम्मडन लाइन में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

जमशेदपुर में आए जानलेवा तूफान में एक की मौत, मानगो में ऑटो पर होर्डिंग गिरने से एक युवक हुआ घायल, मोहम्मडन लाइन में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को आए जानलेवा आंधी तूफान में एक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल हुआ है। गोलमुरी में एबीएम कॉलेज के पास पपीता का ठेला लगाकर दुकानदारी कर रहे एक व्यक्ति शंकर के ऊपर पेड़ गिर गया। शंकर की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों ने पेड़ हटाकर शंकर का शव बाहर निकाला। बाजार समिति के लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन मृतक के परिजनों को ₹10 लाख मुआवजा दे। शहर में कई पेड़ गिर गए हैं। साकची के मोहम्मडन लाइन में एक पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा जुबली पार्क में भी पेड़ गिरे हैं। रोड नंबर 16 में तेज तूफान की वजह से एक ऑटो पर होर्डिंग गिर गई। इससे ऑटो चपटा हो गया। ऑटो पर बैठा युवक फिरोज अंसारी घायल हो गया। उसके सर में चोट आई है। फिरोज अंसारी ड्यूटी करने के बाद नूर कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। फिरोज अंसारी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह होर्डिंग काफी देर से सड़क पर पड़ी रही। सड़क पर होर्डिंग पड़े रहने से आवागमन बाधित रहा। लोगों ने इसकी सूचना मानगो नगर निगम को दी। लेकिन काफी देर तक नगर निगम की टीम होर्डिंग को हटाने के लिए नहीं पहुंची।

इसे भी पढ़ें- बाइक पार्क करने के विवाद में साकची बाजार के शालिनी मार्केट में एक दुकानदार को मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती +वीडियो

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply