Home > Crime > साकची के शालिनी मार्केट में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज + वीडियो

साकची के शालिनी मार्केट में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के शालिनी मार्केट में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार अरुण कुमार चौधरी के साथ मारपीट हुई है। झंकार के मालिक के पुत्र सागर और उनके भाई ने दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। इस मारपीट में अरुण कुमार चौधरी को सर में चोट आई है। एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज हुआ। अरुण कुमार ने बताया कि उनकी मशीन की दुकान है। रविवार को उनका दोस्त आया था और झंकार दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद उनके दोस्त और झंकार के मालिक के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर मारपीट की है।

इसे भी पढ़ें – बाइक पार्क करने के विवाद में साकची बाजार के शालिनी मार्केट में एक दुकानदार को मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती +वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO