Home > Crime > सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति पर तलवार से हमला, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति पर तलवार से हमला, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति अमरेश दास पर तलवार से जानलेवा हमला हुआ है। अमरेश दास गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सर और हाथ में चोट आई है। अमरेश दास को पहले नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया है। एमजीएम अस्पताल में अमरेश दास का इलाज चल रहा है। अमरेश दास के पुत्र अभिषेक दास ने रविवार को बताया कि उसके पिता पर सुधीर दास और संदीप दास ने हमला किया है। अभिषेक दास ने बताया कि सुधीर दास और संदीप दास ने उनके पिता पर जानलेवा हमला किया। मारपीट की और उल्टा थाने में उनके पिता को ही आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
इसे भी पढ़ें- साकची में होटल जीवा के सामने खड़ी एक कार में लग गई आग, मची अफरा-तफरी, पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply