Home > Crime > गोलमुरी में अश्लील फोटो दिखाकर महिला के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

गोलमुरी में अश्लील फोटो दिखाकर महिला के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी में अश्लील फोटो दिखाकर एक महिला के साथ छेड़खानी की गई है। इस मामले में रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो रिफ्यूजी कॉलोनी के रहने वाले आरोपी मोहन चोपड़ा ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला घायल हो गई थी अस्पताल में उसका इलाज हुआ। पुलिस ने मोहन चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मोहन चोपड़ा राउरकेला के प्लांट साइट थाना क्षेत्र के गांधी रोड का रहने वाला है। वह गोलमुरी के रिफ्यूजी कॉलोनी में किराए पर रहता है।
इसे भी पढ़ें- साकची में होटल जीवा के सामने खड़ी एक कार में लग गई आग, मची अफरा-तफरी, पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply