Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित एक घर में घुसकर चोर पार कर ले गए बकरी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित एक घर में घुसकर चोर पार कर ले गए बकरी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले चीजा टुडू के घर चोरी हुई है। अज्ञात चोर चीजा टुडू के घर में घुसा और उनकी बकरी चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने चीजा टुडू के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह मैदान के पास आम बागान के रहने वाले युवक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह मैदान के पास आम बागान के रहने वाले ऋषि अग्रवाल नामक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले में ऋषि अग्रवाल घायल हुए। एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। पुलिस ने ऋषि अग्रवाल के आवेदन पर स्वयं शर्मा, आयुष कुमार, सुफियान और श्रेयस मोहंती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बुधवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उलीडीह थाना क्षेत्र के जनता पथ के रहने वाले व्यक्ति को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज
उलीडीह थाना क्षेत्र के जनता पथ के रहने वाले व्यक्ति संजय कुमार वर्मा के साथ पुराने विवाद में मारपीट हुई है। संजय कुमार वर्मा के आवेदन पर पुलिस ने मुन्ना चौधरी, दीपक चौधरी, मनोज चौधरी, लोक नाना कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता और विवेक गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में क्रास केस दर्ज हुआ है। जनता पथ के रहने वाले मुन्ना कुमार चौधरी के आवेदन पर पुलिस ने संजय वर्मा, अजय वर्मा और विजय वर्मा समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों आरोपी आपस में भाई हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply