Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में एक बेकरी पर पहुंचे 2 लोगों ने किया हंगामा, मारपीट के बाद बस्तीवासियों ने किया पथराव

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में एक बेकरी पर पहुंचे 2 लोगों ने किया हंगामा, मारपीट के बाद बस्तीवासियों ने किया पथराव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में एक बेकरी पर पहुंचे 2 लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि यह लोग नशे में थे। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है। पुरुष बेकरी में पहुंचा और केक मांगा। जब बेकरी वाले ने कहा कि अभी दे रहे हैं। तो पुरुष के साथ महिला काउंटर के अंदर हाथ डालकर केक निकालने लगी। मना करने पर यह लोग गाली गलौज करने लगे। इस पर बेकरी के स्टाफ ने महिला पर हाथ उठा दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए महिला और पुरुष चले गए और बस्ती के दर्जन भर से अधिक लोग आए और बेकरी पर पथराव कर दिया। घटना रविवार की देर रात की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

पुलिस वालों ने जांच की तो पता चला कि बेकरी के सामने पथराव के काफी ईंट पत्थर पड़े हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का रविवार को होगा चुनाव, सगे भाइयों तारा सिंह गिल और बलबीर सिंह गिल में है मुकाबला

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी