Home > Crime > जमशेदपुर सिविल कोर्ट और गोलमुरी में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर सिविल कोर्ट और गोलमुरी में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में फायरिंग करने के मामले के फरार आरोपी दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। दीपक सिंह गोलमुरी के नानक नगर का रहने वाला है। बताते हैं कि वह फरारी के दौरान अपना मोबाइल बंद किए हुए था। पुलिस उस पर नजर लगाए हुए थी। जैसे ही उसका मोबाइल ऑन हुआ। पुलिस को उसका लोकेशन मिल गया और उसे दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में छह बदमाश पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। 27 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने सिदगोड़ा के रहने वाले नवीन सिंह पर फायरिंग की थी। लेकिन नवीन सिंह बच गया था। इसके बाद गोलमुरी सद्भावना मार्केट के बाद भी फायरिंग हुई थी। नवीन सिंह मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड का आरोपी है। मनप्रीत की हत्या 8 जून साल 2022 को उसके घर में कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप