Home > Jamshedpur > सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का रविवार को होगा चुनाव, सगे भाइयों तारा सिंह गिल और बलबीर सिंह गिल में है मुकाबला

सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का रविवार को होगा चुनाव, सगे भाइयों तारा सिंह गिल और बलबीर सिंह गिल में है मुकाबला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव रविवार को होगा। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस चुनाव मैदान में दो भाइयों के बीच कुर्सी के लिए सीधी टक्कर है। एक तरफ से कार्यवाहक प्रधान तारा सिंह गिल मैदान में हैं। उनका चुनाव चिन्ह शेर है। वहीं विपक्ष से उनके छोटे भाई बलबीर सिंह गिल चुनाव मैदान में है। उनका चुनाव चिन्ह उगता सूरज है। पूर्व उम्मीदवार तारा सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तारा सिंह ने कहा कि यह लड़ाई भाइयों की नहीं है। यह साजिश है विपक्ष के गुरुदयाल सिंह की। उन्होंने कहा कि सोनारी का इतिहास रहा है गुरदयाल सिंह ने परिवारों को निजी स्वार्थ के लिए लड़ाया है। तारा सिंह ने कहा कि टिनप्लेट यूनियन के नेता परविंदर सिंह सोहल ने टिन प्लेट गुरुद्वारा के चुनाव में पक्षपात किया। वहां लगभग 22 बैलेट पेपर ब्लैंक गए। चुनाव निष्पक्ष कैसे हुआ।
इसे भी पढ़ें- ईद पर बच्चों के विवाद के चलते उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती + वीडियो

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप