Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाले के पास जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने के मामले में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाले के पास जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने के मामले में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाला के पास मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी जानकी देवी ने दर्ज कराई है। इस मामले में जानकी देवी के आवेदन पर पुलिस ने गुरुवार को जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह ने एक अज्ञात के साथ मिलकर जानकी देवी के साथ मारपीट की थी और पिस्टल निकालकर धमकी दी थी। जानकी देवी का कहना है कि उनकी जमीन पर जीतेंद्र सिंह अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी मामले में जितेंद्र सिंह के आवेदन पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है। जितेंद्र सिंह के आवेदन पर पुलिस ने सूरज महतो, संटू महतो, जानकी और दिलीप महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें इन लोगों पर मारपीट कर सोने की चेन और ₹5000 छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- मौलाना अंसार खान फिर बनाए गए पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष, बागान शाही में फूल माला से हुआ स्वागत

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO