Home > Crime > जाहिद हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी बिट्टू को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जाहिद हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी बिट्टू को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने जाहिद हत्याकांड में फरार आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस बिट्टू को मानगो थाने में रखकर उससे पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि पूछताछ करने के बाद बिट्टू को जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि जवाहर नगर के रहने वाले जाहिद की 26 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। जाहिद खान को किसी लड़की की लेगिंग्स से गला घोटा गया था। फिर पत्थर से उसका सिर कूच दिया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही कुछ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, झामुमो नेता जकी अजमल सोनू और बिट्टू समेत कई हत्यारोपी फरार चल रहे थे। अब पुलिस ने बिट्टू को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों पहले मृतक जाहिद के बड़े भाई शहजाद खान ने आरोप लगाया था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इसी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़ें- दलमा में होगी सफारी टूरिज्म व्यवस्था, 90 लाख की लागत से खरीदे गए छह वाहन

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply