Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक की मौत, एक का एमजीएम में चल रहा है इलाज+वीडियो

साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक की मौत, एक का एमजीएम में चल रहा है इलाज+वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के मुंशी मोहल्ला के रहने वाले युवक हनीफ जशन की मौत हो गई। हनीफ का दोस्त शेख फरमान उसे बचाने के लिए नदी में कूदा था। शेख फरमान को बचा लिया गया है। उसे फरमान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शेख फरमान के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंच गए हैं। बताते हैं कि दोनों स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए थे तभी यह हादसा हुआ। हनीफ की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। ईद की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। बताते हैं कि हनीफ के पिता विदेश में हैं और कुछ दिनों बाद हनीफ को भी विदेश जाना था।
इसे भी पढ़ें – गोलमुरी थाना क्षेत्र में बंद पड़ी केबल कंपनी की इकाई आईबीपी कंपनी के जर्जर भवन में दबकर मृत युवक का शव जेसीबी से निकाला गया

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप