Home > Crime > पुलिस ने गोलमुरी चर्च के पास गुमटी में चल रहे अवैध लाटरी कारोबार का किया भंडाफोड़, बड़ी संख्या में लॉटरी बरामद

पुलिस ने गोलमुरी चर्च के पास गुमटी में चल रहे अवैध लाटरी कारोबार का किया भंडाफोड़, बड़ी संख्या में लॉटरी बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी चर्च के पास गुमटी में लॉटरी का अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने इसका मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामारी कर लॉटरी के 1064 टिकट बरामद किए हैं। ₹8280 नकद भी बरामद हुए हैं। इस छापामारी में कीताडीह ग्वाला पट्टी के रहने वाले गणेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब छापामारी की तो वहां और भी लोग थे, जो भागने में कामयाब रहे। गणेश को गोलमुरी थाने ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई और मंगलवार को लिखा पढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गोलमुरी पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोलमुरी चर्च के पास अवैध लाटरी का कारोबार हो रहा है। इसी पर छापामारी कर गिरफ्तारी और बरामदगी की गई है।
इसे भी पढ़ें- खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर सुंदर नगर से करनडीह चौक तक छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply