Home > Crime > गोविंदपुर के लाफार्ज सीमेंट प्लांट के पास चेसिस बाहर भिजवाने का काम करने वाले पिता-पुत्र पर हमला कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती

गोविंदपुर के लाफार्ज सीमेंट प्लांट के पास चेसिस बाहर भिजवाने का काम करने वाले पिता-पुत्र पर हमला कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर के लाफार्ज सीमेंट प्लांट के पास चेसिस बाहर भिजवाने का काम करने वाले मोहनलाल और उनके बेटे साहिल कुमार पर लाठी-डंडे से हमला कर एक व्यक्ति ने घायल कर दिया है। मोहनलाल और साहिल कुमार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। मोहन लाल ने बताया कि उन पर भोला बागान के रहने वाले किशन कुमार ने हमला किया है। मोहनलाल गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले हैं और वह चेसिस बाहर भिजवाने का काम करते हैं। मोहन लाल ने बताया कि लाफार्ज सीमेंट के प्लांट के पास खड़े होकर वह चेसिस बाहर भिजवा रहे थे। इसी बीच किशन पहुंचा और एक चेसिस बाहर ले जाने के लिए देने को कहा। तब मोहनलाल अपने बेटे साहिल से फोन पर बात कर रहे थे। इसके बाद साहिल भी थोड़ी देर में पहुंच गया। दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और फिर मोहनलाल और साहिल पर किशन ने हमला कर दिया। बताते हैं कि 2 माह पहले भी मोहनलाल से किशन का विवाद हुआ था। किशन नशे का आदी है। इसीलिए, मोहनलाल उसे चेसिस नहीं देते। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें- मानगो के फारेस्ट विभाग में ईद को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देशों निर्देश

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply